Railway News विभिन्न सामाजिक संगठनों ने परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था। यही नहीं सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की थी।
रांची, जासं। रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से जल्द ही 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने रांची रेल मंडल से महत्वपूर्ण ट्रेनों की सूची मांगी थी, जिन्हें जल्द ही पटरी पर दौड़ाया जाना है। इस पर जनवरी के पहले हफ्ते में ही रांची रेल मंडल ने 10 जोड़ी ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी थी। अब यह ट्रेनें जल्द ही चलाई जाएंगी। इसमें रांची नई दिल्ली...
more... गरीब रथ और रांची अजमेर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। गौरतलब है कि विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था। यही नहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने के लिए अधिकारियों ने हामी भर दी है। कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची रेल मंडल में भी इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी हो रही है। साथ ही यह ट्रेनें जहां पहुंचती हैं, वहां के रेल मंडल को भी सूचना भेजकर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है। जल्द शुरू होगी यह ट्रेनें रांची अजमेर रांची स्पेशल ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, रांची सिंगरौली ट्रेन, रांची कामाख्या रांची ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रांची, आनंद विहार रांची ट्रेन, हटिया पुरी हटिया ट्रेन, हटिया पुणे हटिया ट्रेन और हटिया एर्नाकुलम हटिया ट्रेन। शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप
रांची, जासं। रेल यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। रांची और हटिया रेलवे स्टेशन से जल्द ही 10 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन शुरू होने वाला है। रेलवे बोर्ड ने रांची रेल मंडल से महत्वपूर्ण ट्रेनों की सूची मांगी थी, जिन्हें जल्द ही पटरी पर दौड़ाया जाना है। इस पर जनवरी के पहले हफ्ते में ही रांची रेल मंडल ने 10 जोड़ी ट्रेनों की सूची रेलवे बोर्ड को भेजी थी। अब यह ट्रेनें जल्द ही चलाई जाएंगी। इसमें रांची नई दिल्ली गरीब रथ और रांची अजमेर स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। गौरतलब है कि विभिन्न सामाजिक संगठनों ने यात्री ट्रेनों का परिचालन शुरू करने के लिए डीआरएम को पत्र लिखा था।
यही नहीं रांची के सांसद संजय सेठ ने भी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन को पत्र लिखकर इन ट्रेनों को शुरू करने की मांग की थी। रेलवे बोर्ड के सूत्रों के अनुसार इन ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने के लिए अधिकारियों ने हामी भर दी है। कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रांची रेल मंडल में भी इन ट्रेनों को चलाने की तैयारी हो रही है। साथ ही यह ट्रेनें जहां पहुंचती हैं, वहां के रेल मंडल को भी सूचना भेजकर ट्रेन चलाने की तैयारी पूरी करने के लिए कहा गया है।
जल्द शुरू होगी यह ट्रेनें
रांची अजमेर रांची स्पेशल ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, रांची सिंगरौली ट्रेन, रांची कामाख्या रांची ट्रेन, रांची भुवनेश्वर रांची ट्रेन, स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस रांची, आनंद विहार रांची ट्रेन, हटिया पुरी हटिया ट्रेन, हटिया पुणे हटिया ट्रेन और हटिया एर्नाकुलम हटिया ट्रेन।