बांद्रा-देहरादून एक्सप्रेस के साथ मेरठ सिटी- मंदसौर लिंक एक्सप्रेस ट्रेन को 8 नवंबर से 6 फरवरी तक रद्द करने का अादेश रेलवे बोर्ड ने जारी किया था। इस फैसले के बाद रतलाम व कोटा रेल मंडल प्रशासन ने पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मुख्यालय के अधिकारियों को ट्रेन को रद्द करने के स्थान पर दिल्ली या उससे अागे तक चलाने की बात कही। इसके बाद ट्रेन को बांद्रा से मेरठ सिटी तक चलाने का फैसला किया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि 18 नवंबर से देहरादून एक्सप्रेस मेरठ सिटी से बांद्रा रवाना होगी।
देहरादून एक्सप्रेस के बांद्रा से मेरठ तक चलने के बाद रविवार को रेलवे ने मेरठ -मंदसाैर लिंक एक्सप्रेस को चलाने का भी आदेश जारी किया। देहरादून एक्सप्रेस में 8 डिब्बे...
more... मेरठ से जोड़कर कोटा तक आते हैं। यहां से लिंक अलग कर 8 कोच की मेरठ सिटी- मंदसौर लिंक एक्सप्रेस सुबह 9 बजे रवाना होती है। जो सुबह 11:45 बजे चित्तौड़गढ़, 12:30 बजे नीमच होते हुए दोपहर 1:30 बजे मंदसौर पहुंचती है। यहां 20 मिनट ठहराव के बाद दोपहर 2:05 बजे कोटा रवाना होती है। इस ट्रेन का 6 दिसंबर तक संचालन निरस्त करने से मंदसौर, नीमच, चित्तौड़ से दोपहर के समय कोटा, दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए परेशानी हो गई थी। इस बारे में सीएमआई एनके जोशी ने कहा कि मुख्यालय द्वारा लिंक एक्सप्रेस संचालन का आदेश मिल गया है। यह ट्रेन 19 नवंबर से नियमित संचालित होगी